फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accountability sought for the additional debt of 4.86 lakh crore on the state.

Hisar News: प्रदेश पर 4.86 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त कर्ज का मांगा हिसाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Accountability sought for the additional debt of 4.86 lakh crore on the state.
हांसी प्रेसवार्ता में अपनी बात रखते विधायक जस्सी पेटवाड़, साथ हैं पवन गोयल व सुमन शर्मा। 
हांसी। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज, रोजगार की कमी और सरकारी स्कूलों की खराब स्थिति जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

पेटवाड़ ने आरोप लगाया कि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रीय विकास फंड रोके जा रहे हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 1966 से 2014 तक हरियाणा पर करीब 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था। यह कर्ज पिछले 12 वर्षों में बढ़कर करीब 5.56 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विधायक ने सरकार से 4.86 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त कर्ज के खर्च का हिसाब मांगा।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह बिना पानी पिए झूठ की रेल चला सकते हैं। पेटवाड़ ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस विधायकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने निर्वाचित विधायकों का रास्ता रोका और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौंद विधायक ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर आरोप लगाया कि उन्हेंसे कोई सरोकार नहीं है। 72 हजार वोट लूटकर ले जाने के बाद वह जनता को संभालने नहीं आए। जनता के मुद्दों से दूरी बनाने वाले नेताओं को जनता सबक सिखाती है।

सरकारी स्कूलों का करेंगे दौरा :
सरकारी स्कूलों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक को पेटवाड़ ने तानाशाही बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को स्कूलों को बेहतर बनाकर दिखाना चाहिए। विधायक ने घोषणा की कि वह खुद सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। उन्होंने सरकार से शिक्षा की स्थिति और सुविधाओं में पारदर्शिता रखने की मांग की। पेटवाड़ ने कहा कि कमियों को छिपाने के बजाय उन्हें दूर करने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed