Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Accidents due to destitute animals are not stopping, a retired BSF jawan in Teja market was hit by a bull, got a foot fracture
{"_id":"62e6b5d851c35777c33e766b","slug":"accidents-due-to-destitute-animals-are-not-stopping-a-retired-bsf-jawan-in-teja-market-was-hit-by-a-bull-got-a-foot-fracture-hisar-news-hsr6380988107","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहे बेसहारा पशुओं के कारण हादसे, तेजा मार्केट में सेवानिवृत्त बीएसएफ के जवान को सांड़ ने मारी टक्कर, पैर में आया फैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहे बेसहारा पशुओं के कारण हादसे, तेजा मार्केट में सेवानिवृत्त बीएसएफ के जवान को सांड़ ने मारी टक्कर, पैर में आया फैक्चर
सांड़ को पकड़े हुए नगर निगम के कर्मचारी।
- फोटो : Hisar
Link Copied
हिसार। शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तेजा मार्केट में बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान बेसहारा पशु का शिकार बन गया। शनिवार रात को एक सांड़ ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस हादसे में सेवानिवृत्त जवान के पैर में फैक्चर आया है। रविवार को नगर निगम ने सांड़ को पकड़कर गोशाला पहुंचाया।
विज्ञापन
तेजा मार्केट निवासी व बीएसएफ से सेवानिवृत्त जवान पूर्ण सिंह ने बताया कि मैं शनिवार रात करीब 8 बजे अपने दूसरे मकान पर ताला लगाकर घर आ रहा था। बीच सड़क में एक सांड़ खड़ा था। पिछले दो साल से प्रतिदिन मैं इस सांड़ को खाने के लिए कुछ सामान दे रहा हूं, मगर उस समय मेरे पास कोई खाने का सामान नहीं था। इस पर मैंने उसे वहां से भगाने का प्रयास किया तो उसने मुझे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मैं सड़क किनारे बने नाले में गिर गया। आसपास मौजूद दो युवाओं ने मुझे नाले से बाहर निकाला। नाले में गिरने से मेरे पैर में फैक्चर आया है। पूर्ण सिंह ने बताया कि हमारी कॉलोनी में करीब 100 घर हैं, वहीं कॉलोनी में 200 से ज्यादा बेसहारा व पशु घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।