फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Accident While digging well in Sahra village of Hisar, many died

Hisar: कुएं में जहरीली गैस के प्रभाव से तीन किसानों की मौत, एक को बचाने के प्रयास में दो की और गई जान

Sun, 21 May 2023 01:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 21 May 2023 01:54 PM IST
सार

स्याहड़वा गांव में घटना हुई है। खेत में बने कुएं में पानी की मोटर रखने के लिए नीचे उतरे किसान को बचाने के प्रयास में दो और किसानों की जान चली गई। एक किसान की हालत बिगड़ी हुई है जो अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
Accident While digging well in Sahra village of Hisar, many died
सिविल अस्पताल में पहुंचे मृतकों के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के हिसार में स्याहड़वा गांव से चार किलोमीटर दूर किसान नरेंद्र के खेत में बने 25 फुट गहरे कुएं में जहरीली गैस के प्रभाव से तीन किसानों की मौत हो गई, जबकि एक किसान की हालत बिगड़ गई जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुएं में पानी की मोटर रखने नीचे उतरे जयपाल (32) को बचाने के प्रयास में नरेंद्र (32) और सुरेश (30) ने अपनी जान गंवा दी। आजाद नगर थाना पुलिस ने शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मृतक नरेंद्र के चचेरे भाई कर्ण सिंह ने बताया कि नरेंद्र रविवार की सुबह पड़ोसी जयपाल और कश्मीर के साथ अपने खेत में बने कुएं में पानी की मोटर रखने गया था। सुबह 9 बजे के करीब जयपाल 25 फुट गहरे कुएं में पानी की मोटर रखने के लिए गया। कुछ देर बाद वह बाहर आया और उसने कश्मीर से पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद फिर वह रस्सी के जरिये नीचे चला गया, लेकिन उसके बाद ऊपर नहीं आया। उसे ऊपर लाने के लिए नरेंद्र खुद कुएं में उतरा लेकिन वह भी नहीं आया। इस पर कश्मीर ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सुरेश दोनों को बाहर लाने के लिए रस्सी बांध कर नीचे उतरा और जहरीली गैस चढ़ने से वह भी बेहोश हो गया। इसके बाद विक्रम नीचे उतरा। वह सुरेश और नरेंद्र को कुएं से बाहर लेकर आया। हालांकि इसके बाद वह भी बेसुध होकर गिर गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मी ऑक्सीजन लगाकर कुएं में उतरे और जयपाल को बाहर लेकर आए। बाद में सभी को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने नरेंद्र, सुरेश और जयपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि विक्रम का इलाज चल रहा है।


किसान नरेंद्र, जयपाल और सुरेश की कुएं की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। - कप्तान सिंह, डीएसपी, हिसार

काफी समय से बंद होने के कारण कुएं में मिथेन कार्बन डाई ऑक्साइड बन गई, जिसके प्रभाव से तीनों किसानों की मौत हो गई। - सरगम, चिकित्सक, नागरिक अस्पताल, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed