फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accident in Hisar GJU campus, Car and bullet collide, B.Sc. second year student dies

हिसार जीजेयू कैंपस में हादसा: कार और बुलेट की टक्कर, बी.एससी. द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत

Wed, 06 Sep 2023 01:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 06 Sep 2023 01:15 PM IST
सार

हिसार जीजेयू के कैंपस में बुलेट बाइक सवार युवक कैंपस परिसर में कैफेटेरिया की तरफ जा रहा था। चौराहे पर अचानक एक कार ने कट मार दिया जिसके कारण बुलेट की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद सूरज उछलकर सड़क पर जा गिरा और सिर में चोट लगने का कारण उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Accident in Hisar GJU campus, Car and bullet collide, B.Sc. second year student dies
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार जीजेयू के कैंपस में बुधवार सुबह कार और बुलेट की टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई। छात्र सूरज बीएससी सेकंड ईयर में पढ़ता था और हॉस्टल में ही रहता था। जानकारी के अनुसार बीएससी स्टूडेंट सूरज बुलेट बाइक पर सवार होकर कैंपस परिसर में कैफेटेरिया की तरफ जा रहा था। परिसर के अंदर चौराहे पर अचानक एक कार ने कट मार दी। जिस कारण बुलेट की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद सूरज उछलकर सड़क पर जा गिरा और सिर में चोट लगने का कारण उसकी मौत हो गई। मृतक सूरज के पिता पुलिस में तैनात है। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed