{"_id":"56fae3b04f1c1bf433f00972","slug":"accident-accident-in-hisar-honeybee-attack-at-hisar-alm-died-in-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले में एएलएम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के हमले में एएलएम की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
मधुमक्खियों का हमला
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत नगर में मधुमक्खियों ने असिस्टेंट लाइनमैन 47 वर्षीय राजेंद्र मुद्गिल पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राजेंद्र की ड्यूटी सातरोड सब डिविजन में थी। वह विद्युत नगर में बच्चों समेत रहते थे। वह 26 मार्च को क्वार्टर में मौजूद थे। कुछ बच्चे उनके क्वार्टर के सामने खेल रहे थे। पास में एक नीम के पेड़ पर पहाड़ी मधुमक्खियों का छत्ता लगा है। बताते हैं कि किसी बच्चे ने पत्थर उठाकर छत्ते में मार दिया। इससे मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उनके एक झुंड ने राजेंद्र को डंक मारने शुरू दिए। वह बड़ी मुश्किल से उनके चंगुल से छूट पाए। बाद में परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां उनकी मौत हो गई। वे मूलत: रोहतक के गांव सांघी के रहने वाले थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा
सिविल अस्पताल के डेड हाउस में पोस्टमार्टम में काफी देरी हुई, जिस कारण परिजनों और जानकारों के सब्र का बांध टूट गया और वे हंगामा करने लगे। उन्हें किसी तरह शांत कराया गया। बाद में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन