फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ACB presented status report in court in bribery case, named accused Ajay and middleman still absconding

Hisar News: घूसखोरी मामले में एसीबी ने अदालत में पेश की स्टेटस रिपोर्ट, नामजद आरोपी अजय और बिचौलिया अभी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
ACB presented status report in court in bribery case, named accused Ajay and middleman still absconding
हिसार। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अक्तूबर महीने में सेक्टर 1-4 में गांव लितानी निवासी रिछपाल को 5.80 लाख की रुपये की रिश्वत लेने के मामले की स्टेटस रिपोर्ट अदालत में पेश की। रिपोर्ट में कहा गया कि नामजद आरोपी सिपाही अजय और बिचौलिया रमेश ढाका जांच में शामिल नहीं हुए। दोनों के घरों पर छापा भी मारा, मगर दोनों फरार हैं। दोनों के परिजनों को नोटिस भी दिए गए हैं। एसीबी ने इस मामले में सीआईए-2 इंचार्ज कपिल सिहाग, सिपाही अजय, बिचौलिया लितानी निवासी रिछपाल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

एसीबी ने मामले में नामजद आरोपी सिपाही अजय और भैरी अकबपुर निवासी बिचौलिये रमेश ढका को जांच में शामिल करने के प्रयास किए। जांच में पाया गया कि सिपाही अजय को 25 अक्तूबर को गुरुग्राम एसटीएफ पुलिस लाइन में रवाना किया गया था। एसीबी ने एसटीएफ को पत्राचार कर सिपाही अजय के बारे में पूछा। 2 दिसंबर को एसटीएफ की तरफ से पता चला कि सिपाही अजय ने वहां रिपोर्ट नहीं की है और ना अपनी तैनाती पर उपस्थित हुआ। इसके बाद टीम मुंढाल गई, लेकिन वहां आरोपी नहीं मिला। उसका परिवार सेक्टर-13 में किराये के मकान में रहता है। वहीं आरोपी रमेश ढाका को जांच में शामिल करने के लिए भैरी गांव में छापा मारा, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

यह था मामला
उकलाना निवासी अमन को सीआईए-2 ने पिछले सप्ताह चोरी की गाड़ियों के मामले में पकड़ा था। रिछपाल ने मध्यस्थता करते हुए उसे उसी दिन छुड़ा लिया। आरोप है कि रिछपाल के जरिये सीआईए-2 ने अमन से रिश्वत के तौर पर रुपये मांगे। इस दौरान 17.50 लाख रुपये देने पर सहमति बनी। बाद में अमन ने पैसे देने से इन्कार कर दिया। सीआईए-2 की तरफ से उस पर दबाव बनाया गया तो उसने एंटी करप्शन मुख्यालय पंचकूला में शिकायत कर दी। उसने बताया कि उसे छोड़ने की एवज में सीआईए-2 में तैनात इंस्पेक्टर कपिल सिहाग, कांस्टेबल अजय व रमेश ढाका उससे 17.50 लाख रुपये मांग रहे हैं। इसके बाद रिछपाल को 5.80 लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed