फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ACB action: Middleman caught with bribe of Rs 5.80 lakh, case against inspector and two constables posted in CIA-2 also

एसीबी की कार्रवाई : घूस के 5.80 लाख रुपये के साथ बिचौलिया पकड़ा, सीआईए-2 में तैनात इंस्पेक्टर व दो कांस्टेबल पर भी केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
ACB action: Middleman caught with bribe of Rs 5.80 lakh, case against inspector and two constables posted in CIA-2 also
हिसार। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वीरवार को सीआईए-2 कार्यालय में छापा मारकर उकलाना के गांव लितानी निवासी बिचौलिए रछपाल को घूस के 5.80 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने सीआईए-2 में तैनात इंस्पेक्टर कपिल सिहाग, कांस्टेबल अजय, रमेश ढाका व अन्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। टीम जब सीआईए -2 में पहुंची तो इन आरोपियों में से कोई मौके पर नहीं मिला।
विज्ञापन

उकलाना निवासी अमन को सीआईए-2 ने पिछले सप्ताह चोरी की गाड़ियों के मामले में पकड़ा था। रछपाल ने मध्यस्थता करते हुए उसे उसी दिन छुड़ा लिया। आरोप है कि रछपाल के जरिये सीआईए-2 ने अमन से रिश्वत के तौर पर रुपये मांगे। इस दौरान 17.50 लाख रुपये देने पर सहमति बनी। बाद में अमन ने पैसे देने से इनकार कर दिया। सीआईए-2 की तरफ से उस पर दबाव बनाया गया तो उसने एंटी करप्शन मुख्यालय पंचकूला में शिकायत कर दी। इसमें बताया कि उसे छोड़ने की एवज में सीआईए-2 में तैनात इंस्पेक्टर कपिल सिहाग, कांस्टेबल अजय व रमेश ढाका उससे 17.50 लाख रुपये मांग रहे हैं। एसीबी की टीम ने उसे आरोपियों को पैसे देने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसीबी ने रंग लगे नोट देकर बिछाया जाल
एसीबी की टीम ने अमन को 5.80 लाख रुपये के नोट देकर आरोपियों के पास भेजा। अमन ने वीरवार दोपहर बाद रछपाल से संपर्क कर उसे सीआईए-2 कार्यालय बुलाया। एसीबी की चंडीगढ़ से आई टीम भी जाल बिछा चुकी थी। जैसे ही अमन ने रछपाल को रुपये दिए एसीबी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान इंस्पेक्टर कपिल सिहाग, कांस्टेबल अजय व रमेश ढाका तथा अन्य मौके पर नहीं थे। रछपाल से एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार कार्यालय में देर रात तक पूछताछ की जा रही थी। हिसार एसीबी के अधिकारी इस मामले में कोई जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। एसीबी पंचकूला मुख्यालय ने बिचौलिए रछपाल से 5.80 लाख रुपये बरामद करने के साथ ही उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पहले कब-कब दागदार हुई खाकी
17 सितंबर 2024: भिवानी एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिवानी थाने में एएसआई गौरीशंकर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते काबू किया।
15 जून 2024: तीन पुलिस कर्मियों पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने का केस दर्ज हुआ, बिचौलिए होटल संचालक को गिरफ्तार किया।
21 जून 2024: एसीबी की टीम ने अर्बन एस्टेट थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल को 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
2023 में हांसी बस अड्डे के पास एसीबी ने एएसआई दयानंद को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
26 अगस्त 202: हेड कांस्टेबल राकेश को एसीबी ने दस हजार की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया।

24जेएनडी24: खाद के साथ दी जा रही शीशी को दिखाता हुआ एक किसान। संवाद

24जेएनडी24: खाद के साथ दी जा रही शीशी को दिखाता हुआ एक किसान। संवाद

24जेएनडी24: खाद के साथ दी जा रही शीशी को दिखाता हुआ एक किसान। संवाद

24जेएनडी24: खाद के साथ दी जा रही शीशी को दिखाता हुआ एक किसान। संवाद

24जेएनडी24: खाद के साथ दी जा रही शीशी को दिखाता हुआ एक किसान। संवाद

24जेएनडी24: खाद के साथ दी जा रही शीशी को दिखाता हुआ एक किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed