फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   AC bus will run from Hansi to Chandigarh from tomorrow at 8 am

Hisar News: हांसी से चंडीगढ़ के लिए कल से सुबह आठ बजे चलेगी एसी बस

Sat, 05 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 05 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
AC bus will run from Hansi to Chandigarh from tomorrow at 8 am
हांसी। हांसी से चंडीगढ़ के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी एसी बस सेवा रविवार से शुरू हो रही है। यह बस हांसी बस स्टैंड से सुबह 8 बजे रवाना होकर नारनौंद, जींद, कैथल, अंबाला होते हुए दोपहर करीब 2:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में बस चंडीगढ़ से शाम 3:30 बजे चलकर रात करीब 10 बजे हांसी पहुंचेगी। एसी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को गर्मी में आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। यह बस हांसी सब डिपो में पहुंच चुकी है और फिलहाल ट्रायल के तौर पर चलाई जाएगी। सफल रहने पर अन्य रूटों पर भी एसी बसें शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ के लिए एसी बस का किराया 429 रुपये तय किया गया है, जबकि साधारण बसों में यह किराया 300 रुपये है। फिलहाल हांसी से चंडीगढ़ के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की एक एसी बस पहले से चल रही है, जो दोपहर करीब 1:30 बजे हांसी से चंडीगढ़ जाती है। गौरतलब है कि हरियाणा रोडवेज ने अक्टूबर 2023 में भी हांसी-चंडीगढ़ के बीच एसी बस सेवा शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद उसे बंद कर दिया गया था। अब इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
एसी बस सब डिपो में आ चुकी है। रविवार से इसका संचालन शुरू होगा। बस प्रतिदिन सुबह चंडीगढ़ जाएगी और वापस आएगी।
-राजबीर सिवाच, स्टैंड इंचार्ज, बस स्टैंड, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed