{"_id":"61c6039b95eb885b7049ef8c","slug":"about-15-thousand-micro-small-and-medium-scale-industries-in-the-district-only-2315-have-registered-registration-will-have-to-be-done-by-december-31-hisar-news-hsr620297914","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में करीब 15 हजार माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम स्केल इंडस्ट्रीज, सिर्फ 2315 ने ही कराया रजिस्ट्रेशन, 31 दिसंबर तक कराना होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में करीब 15 हजार माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम स्केल इंडस्ट्रीज, सिर्फ 2315 ने ही कराया रजिस्ट्रेशन, 31 दिसंबर तक कराना होगा पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। एमएसएमई (माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम स्केल इंडस्ट्री) के लिए बनाए गए हरियाणा उद्यम मेमोरेंडम पोर्टल पर औद्योगिक इकाइयां पंजीकरण नहीं करवा पा रही हैं। जबकि पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। जिले में करीब 15 हजार एमएसएमई हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ 2315 ने ही पंजीकरण करवाया है। अधिकारियों की मानें तो जिन औद्योगिक इकाइयों ने पंजीकरण नहीं करवाया है उन्हें सरकार की तरफ से मिल रहीं सुविधाएं नहीं मिलेंगी।
बता दें कि पहले सभी औद्योगिक इकाइयों को विभाग के पोर्टल उद्योग आधार मेमोरेंडम पर पंजीकरण करवाना होता था। चूंकि बाद में एमएसएमई के लिए अलग से विभाग बना दिया गया। विभाग की तरफ से 1 जुलाई 2020 को उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (यूआरसी) के नाम से नया पोर्टल बना दिया गया। वहीं हरियाणा सरकार ने अपने प्रदेश में स्थापित औद्योगिक इकाइयों के लिए हरियाणा उद्यम मेमोरेंडम (एचयूएम) नाम से पोर्टल बनाया गया। सरकार की हिदायतों के अनुसार इन दोनों पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। हालांकि सरकार ने औद्योगिक इकाइयों को 31 दिसंबर 2021 तक पंजीकरण से छूट प्रदान कर दी। अब जिन औद्योगिक इकाइयों ने अभी तक इन पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाया है, 31 दिसंबर को उनका पुराना पंजीकरण खत्म हो जाएगा। इसके बाद इकाइयों को केंद्र व प्रदेश सरकार की स्कीमों, सब्सिडी, बैंक से ऋण आदि सुविधाएं नहीं मिलेंगी।
यूआरसी पर करवाया पंजीकरण, एचयूएम में नहीं ले रहे रुचि
जिले में करीब 15 हजार एमएसएमई हैं। अगर यूआरसी (उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) पर पंजीकरण की बात करें तो 14 दिसंबर तक इनमें से 13678 इकाइयों इस पोर्टल पर पंजीकरण करवा चुकी है। मगर एचयूएम की बात करें तो अभी तक 2315 इकाइयों ने ही पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
जिन एमएसएमई ने यूआरसी व एचयूएम पर पंजीकरवा नहीं करवाया है। वह हर हालत में 31 दिसंबर तक पंजीकरण करवा लें। पुराना पंजीकरण 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। इस स्थिति में उन्हें कई तरह की सुविधाएं से वंचित रहना पड़ेगा। - जनक कुमार, सहायक निदेशक, एमएसएमई, हिसार