{"_id":"5e98a7b88ebc3e729f68aeca","slug":"ability-to-sample-test-doubled-in-nrce-hisar-news-rtk5511215112","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय अश्व अनुसंधान लैब में सैंपल जांच की क्षमता हुई दोगुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय अश्व अनुसंधान लैब में सैंपल जांच की क्षमता हुई दोगुनी
विज्ञापन
सैंपल लेने पहुंचे दंत चिकित्सक बंसीलाल व लैब टेक्नीशियन वेदव्रत।
- फोटो : Hisar
हिसार। जिले की केंद्रीय अश्व अनुसंधान (एनआरसीई) लैब में अब सैंपल की क्षमता पहले से दोगुनी हो गई है। लैब में अभी तक 20 से 22 सैंपल की ही जांच की जा रही थी। वीरवार सुबह लैब में जिला अस्पताल ने 41 सैंपल जांच के लिए भेजे, जिनकी रिपोर्ट शाम को ही मिल गई। यह राहत की बात है कि इन सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में चार नए मरीज दाखिल किए गए हैं। अन्य 11 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के कारण आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी देकर क्वारंटीन कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले बुधावार को जिला अस्पताल की ओर से 40 सैंपल एनआरसी लैब और 21 सैंपल रोहतक लैब में भेजे गए थे। इन सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
कोरोना संदिग्ध की आशंका पर लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग मोबाइल टीम वीरवार को जांच के लिए मिर्चपुर, कोथकलां, सीएचसी सोरखी गांव में पहुंची। उस दौरान कुछ लोगों में कोरोना संदिग्ध की आशंका पर मोबाइल टीम ने जिला अस्पताल को सूचना दी। उसके बाद जिला अस्पताल की ओर दंत चिकित्सक डॉ. बंसीलाल के नेतृत्व में एक टीम सैंपल लेने के लिए भेजी गई। उस दौरान लैब टेक्नीशियन वेदव्रत भी शामिल रहे। उस दौरान उन्होंने मिर्चपुर, कोथकलां व सीएचसी गांव से दो बच्चे व चार महिलाओं सहित 13 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
बंद पड़े आइसोलेशन वार्ड को दोबारा किया जाएगा शुरू
अस्पताल परिसर के बाहरी ओर बने बंद पड़े आइसोलेशन वार्ड को दोबारा से साफ-सुथरा कर शुरू करवाया जाएगा। बता दें कि 30 मार्च को जिले की पहली कोरोना संक्रमित महिला इसी आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हुई थी। जिसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से इस आइसोलेशन वार्ड को बंद करवा दिया गया था। अब दोबारा से इस वार्ड की साफ-सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
जिले की एनआरसी लैब में भेेजे गए 41 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अन्य बाकी सैंपल सुबह जांच के लिए भेजे जाएंगे।
डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, हिसार।