फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   AAI staff reached Hisar airport: Will takeover today, Alliance Air team did not reach due to technical reasons

हिसार पहुंचा एएआई का स्टाफ: महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को किया टेकओवर, संचालन की पूरी जिम्मेदारी संभाली

Tue, 01 Apr 2025 11:06 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Apr 2025 11:06 AM IST
सार

हिसार से सांसद जयप्रकाश ने एयरपोर्ट निर्माण में बरती गईं अनियमितताओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो भाजपा हिसार इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर वोट मांगती है।

विज्ञापन
AAI staff reached Hisar airport: Will takeover today, Alliance Air team did not reach due to technical reasons
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने टेक ओवर कर लिया है। अब एयरपोर्ट एरिया के संचालन की जिम्मेदारी एएआई की होगी। एयरपोर्ट पर पहुंचने वालों में एएआई के प्रशासक, मैनेजर, जेई व तकनीकी स्टाफ शामिल है। अभी तक एचएसआईआईडीसी के अधीन था। इससे पहले सोमवार को स्टील कारोबारी सज्जन जिंदल का एयरक्राफ्ट हवाई अड्डे पर उतरा तो उसे वाटर शेल्यूट दिया गया।

विज्ञापन


नहीं पहुंची एलायंस एयर की टीम
सोमवार को एलायंस एयर की टीम एयरपोर्ट पर नहीं पहुंची। सूत्रों की मानें तो तकनीकी कारणों की वजह से टीम एयरपोर्ट पर नहीं आई। हालांकि टीम के जल्द ही एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है। एलायंस एयर की टीम को ट्रायल लैंडिंग के लिए सोमवार को एयरपोर्ट पर पहुंचना था। इस दौरान कंपनी को विमान की लैंडिंग भी एयरपोर्ट पर करवानी थी, ताकि उड़ान सेवाओं के संचालन में आ रही छोटी-मोटी खामियों का पता चल सके।
विज्ञापन


एयरपोर्ट घोटाले की जांच सीटिंग जज से करवाई जाए-सांसद जयप्रकाश
उधर, एयरपोर्ट को लेकर राजनीति जारी है। हिसार से सांसद जयप्रकाश ने एयरपोर्ट निर्माण में बरती गईं अनियमितताओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो भाजपा हिसार इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर वोट मांगती है। इस बार भी उन्होंने इसके नाम पर वोट मांगे। मैंने यह कहा था कि भाजपा के नेता हिसार एयरपोर्ट के नाम पर झूठ बोल रहे हैं। अगर यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, वरना भाजपा नेताओं व सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए। सांसद जयप्रकाश सोमवार सुबह पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं आज भी यही बात दोहराता हूं कि अगर आज तक भी यह एयरपोर्ट इंटरनेशनल है तो मैं तो इस्तीफा देने को तैयार हूं। भाजपा सरकार बेर को अंगूर कहते आए हैं कि अब वह नहीं बच पाएंगे। मैं उनके झूठ को उजागर करता रहूंगा। डीजीसीए का जो फैसला आया है, उसमें सरकार व तत्कालीन सिविल एविएशन मंत्री व पीडब्ल्यूडी बीएंडआर मंत्री पर आरोप लगाए हैं कि यह 180 करोड़ रुपये का घोटाला है।


वह मांग करते हैं कि बीएंडआर के इस घोटाले की जांच किसी सीटिंग जज से करवाई जाए। सांसद ने कहा कि यह सिर्फ इंटरनेशनल ही नहीं, डोमेस्टिक एयरपोर्ट भी नहीं है। यहां न तो नाइट लैंडिंग की सुविधा है। अगर यहां सब कुछ कंप्लीट था तो हरियाणा सरकार ने बजट में 530 करोड़ रुपये का प्रावधान क्यों रखा। मैं डॉ. कमल गुप्ता व अन्य नेताओं ये यह कहना चाहता हूं कि उनका नैतिक दायित्व बनता है कि वह लोगों से माफी मांगे, क्योंकि आपने इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर वोट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed