{"_id":"68264e7c6c69390d1406f381","slug":"a-young-man-was-seriously-injured-in-a-car-accident-hisar-news-c-21-hsr1020-626597-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कार की टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कार की टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल
Fri, 16 May 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 16 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
हांसी। गीता चौक के पास कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने अपनी कार खराब होने पर सड़क किनारे लगा रखी थी। तभी पीछे से एक आई एक अन्य कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने उसकी मौसी के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हादसा 11 मई को हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी प्रणव कुमार ने बताया कि वह अपनी मां सुमन रानी, बहन प्रेरणा, मौसी दीपाक्षी के साथ कार में सवार होकर हिसार रोड पर हल्दी राम के रेस्टोरेंट में जा रहे थे। कार को उसकी मासी का बेटा अमन चला रहा था। जब वह गीता चौक के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो रास्ते में उनकी कार खराब हो गई।
उन्होंने कार को धक्का मारकर रोड के साइड में किया और मिस्त्री के आने का इंतजार करने लगे। अमन कार की पिछली सीट से पानी की बोतल उठाने लगा तो उसी समय एक अन्य कार ने अमन को टक्कर मार दी। इससे अमन सड़क पर गिर गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने अमन को संभाला और एंबुलेंस के माध्यम से हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। हादसे में कार कार के दोनों गेट भी क्षतिग्रस्त हो गए।