फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man was called to the farm through a WhatsApp call and then attacked.

Hisar News: व्हाट्सएप कॉल कर युवक को खेत में बुलाकर जानलेवा हमला

Sun, 26 Apr 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 26 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A young man was called to the farm through a WhatsApp call and then attacked.
बास। गांव बडाला के एक युवक को व्हाट्सएप कॉल कर शीतल पेय पिलाने के बहाने खेत में बने कोठे पर बुलाकर हमला करने का मामला सामने आया है। रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक को घेरकर डंडों और हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बडाला निवासी वीरभान शर्मा ने बताया कि 21 अप्रैल की शाम गांव के जतिन ने व्हाट्सएप कॉल की। उसने जरूरी काम बताकर उसे अपने खेत स्थित कोठे पर बुलाया। शाम करीब साढ़े सात बजे वह वहां पहुंचा। वहां जतिन और काला पहले से मौजूद थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उसे ठंडा पिलाया गया और कुछ देर बाद गांव का विशाल शर्मा अपने 2-3 साथियों के साथ कार से वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक सभी आरोपी हाथों में डंडे और अन्य हथियार लेकर आए और आते ही वीरभान पर हमला बोल दिया। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले विशाल शर्मा से कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में साजिश रचकर हमला किया गया। घटना के बाद परिजन उसे नारनौंद अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में शरीर पर पांच चोटें पाई गई हैं। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण ने बताया कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मारपीट, आपराधिक षड्यंत्र और धमकी देने का आरोप है। आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed