{"_id":"684b27b2dc4d95b2be0f976c","slug":"a-young-man-running-a-kiln-was-caught-50-liters-of-lahan-and-5-liters-of-handmade-liquor-was-recovered-hisar-news-c-21-hsr1005-646281-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: भट्ठी चलाता युवक काबू, 50 लीटर लाहान और 5 लीटर हथकड़ शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: भट्ठी चलाता युवक काबू, 50 लीटर लाहान और 5 लीटर हथकड़ शराब बरामद
विज्ञापन
बास। नारनौंद थाना पुलिस ने गांव राजथल में भट्ठी चलाते एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बलजीत के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से 50 लीटर लाहान, 5 लीटर कच्ची देशी शराब (हथकड़) और शराब बनाने का सामान बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक थाना नारनौंद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव राजथल में एक व्यक्ति भट्ठी लगाकर अवैध शराब बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे सामान को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना नारनौंद में हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इस धंधे से कब से जुड़ा हुआ था और कहां-कहां सप्लाई करता था। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।