{"_id":"694ede86e991daafa3026fbc","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-speeding-car-he-had-married-seven-months-ago-hisar-news-c-21-hsr1020-778031-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, सात महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, सात महीने पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
जिस कार से प्रवीन सोनी का एक्सिडेंट हुआ।
हिसार। सेक्टर 14 के गेट नंबर 2 के पास वीरवार रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 12 क्वार्टर निवासी प्रवीण सोनी (30) की मौत हो गई है। प्रवीण की सात महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक बवानी खेड़ा निवासी सचिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच जारी है।
12 क्वार्टर निवासी प्रवीन सोनी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। वीरवार रात करीब 10 बजे किसी काम से अपने दोस्त प्रदीप के साथ निकले थे। तभी लघुशंका के लिए चालक प्रदीप बाइक से नीचे उतरा। इसी बीच पैदल चल रहे प्रवीन को सिरसा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे वह कई मीटर दूर जाकर गिर गए। कार डिवाइडर को तोड़ती हुई रोड के दूसरी ओर जाकर एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। प्रदीप घायल प्रवीन को को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सात महीने पहले हुई थी शादी :
परिजनों ने बताया कि प्रवीन के परिवार में दो भाई और चार बहने हैं। प्रवीन सबसे छोटे थे। इस घटना के बाद परिवार के लोग सदमे है।
दावा-ओवर स्पीडिंग के 70 चालान :
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजनों ने दावा किया कि जिस कार से हादसा हुआ उसके 70 चालान ओवर स्पीडिंग के हैं। 60 चालान तो भरे हुए हैं। आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।