फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man committed suicide by consuming poison after an argument with his friend over breaking his promise not to marry.

Hisar News: दोस्त के शादी न करने का वादा तोड़ने पर कहासुनी, युवक ने जहर खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by consuming poison after an argument with his friend over breaking his promise not to marry.
हिसार। दोस्त के शादी नहीं करने का वादा तोड़ने पर मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने शनिवार रात जहर खा लिया। परिजन आनन-फानन निजी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने मृतक के दोस्त पर जहर देने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। हालांकि बाद में मान गए और शिकायत भी दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जहाजपुल क्षेत्र निवासी छोटा ने बताया कि बेटा जतिन राजगुरु मार्केट स्थित कपड़ों की दुकान पर काम करता था। उसकी लंबे समय से एक युवक से गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ रहते थे और फोन पर भी बातचीत करते थे। दोनों ने कसम खाई थी कि वे जीवन में कभी शादी नहीं करेंगे। उनकी दोस्ती यूं ही बरकरार रहेगी। शनिवार रात जतिन दुकान पर गया था। उसी दौरान उसके दोस्त ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया। दोनों सैनियान मोहल्ले में पहुंचे। आरोप है कि वहां दोस्त ने जतिन को बताया कि वह एक युवती से शादी करना चाहता है और इस संबंध में बातचीत चल रही है। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद जतिन ने जहर खा लिया और फोन कर परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी। डोगरान मोहल्ला चौकी इंचार्ज एएसआई सुभाष ने जतिन के परिजनों से बयान दर्ज कराने को कहा, लेकिन उन्होंंने यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि पहले यह जांच होनी चाहिए कि जतिन के पास जहर कहां से आया। उन्होंने आरोप लगाया कि जतिन को उसके दोस्त ने ही जहर दिया है। परिजनों के विरोध को देखते हुए पुलिस टीम सैनियान मोहल्ला पहुंची और घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाली। हालांकि इससे यह तो पता नहीं चला कि जतिन जहर कहां से लाया, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed