फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young farmer died in a road accident

दिल्ली किसान आंदोलन में जा रहे युवा किसान की सड़क हादसे में गई जान

Sat, 23 Jan 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
A young farmer died in a road accident
मृतक करणी सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Hisar
पंजाब में अबोहर के गांव बिशनपुरा से दिल्ली में किसान आंदोलन में जाते समय बिशनपुरा निवासी एक युवा किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक अपने अन्य साथियों सहित वीरवार शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर घर से निकला था। उस दौरान रात करीब दो बजे जब वह हिसार के ढंढूर रोड पर बीएसएफ कैंप के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक कैंटर ने अचानक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार लगी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहा सौरभ व उसके साथ बैठा कर्णी सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दब गए। जिस कारण 26 वर्षीय कर्णी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा पीछे ट्रॉली में सवार दर्शन, केशव, दीपक, सुशील और सिकंदर भी घायल हो गए। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां सौरभ की गंभीर हालत के चलते उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल करवाया गया है। कर्णी सिंह के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

चाचा की शिकायत पर हुआ मामला दर्ज
मामले में पुलिस ने हादसे के दौरान ट्रॉली में मौजूद सिकंदर के बयान पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सिकंदर ने बताया कि वीरवार शाम करीब पांच बजे वह अपने भतीजे कर्णी सिंह, पड़ोसी दर्शन कुमार, केशव, नारायणपुरा निवासी सौरभ, मेहराणा निवासी दीपक और सुशील के साथ दिल्ली में किसान आंदोलन के लिए निकला था। उस दौरान यह हादसा हुआ। सिकंदर ने बताया कि कर्णी सिंह के पिता दिल के मरीज हैं।

हादसे में घायल युवा किसान।

हादसे में घायल युवा किसान।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed