फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A year after declaring the land transferred to cow sanctuary

एलान के एक साल बाद गौ अभ्यारण्य के लिए जमीन स्थानांतरित

Wed, 30 Dec 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
A year after declaring the land transferred to cow sanctuary

गौ अभ्यारण्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने जमीन स्थानांतरित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। मंगलवार को चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राजकीय पशुधन फार्म की 50 एकड़ जमीन को नगर निगम को दिया जाएगा।

विज्ञापन



हिसार में गौ अभ्यारण्य के लिए पिछले 29 दिसंबर को हिसार में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एलान किया था। लावारिस पशुओं की समस्या सीएम के सामने रखी गई थी।

विधायक कमल गुप्ता ने हिसार में पशुओं की समस्या का निदान करने के लिए पशु बाडे़ की मांग रखी थी, जिस पर सीएम ने मंच से एलान करते हुए हिसार में गौ अभ्यारण्य बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने हिसार जिले में गगौ अभ्यारण्य बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा, जिसमें इस प्रोजेक्ट के लिए राजकीय पशुधन फार्म की 50 एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जमीन को अभ्यारण्य बनाने जमीन को नगर निगम के नाम स्थानांतरित करने की जरूरत थी। प्रदेश की कैबिनेट ही इस पर फैसला ले सकती है।

ठीक एक साल बाद 29 दिसंबर 2015 को कैबिनेट ने जमीन को पशुपालन विभाग के  नगर निगम के नाम ट्रांसफर करने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया।

यह जमीन 44 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मिलेगी। इस हिसाब से नगर निगम को इस 50 एकड़ की कीमत करीब 22 करोड़ रुपये आंकी गई है। गांव ढंढूर के पास यह जमीन है। यहां वर्तमान में कलेक्टर रेट करीब 44 लाख रुपये प्रति एकड़ है।

कमेटी कराएगी चारदीवारी
गौ अभ्यारण्य के लिए प्रदेश सरकार ने एक कमेटी का गठन भी किया है, जिसमें नगर निगम के आयुक्त अध्यक्ष होंगे। इस समिति में पशु पालन विभाग के उपनिदेशक, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त, निगम के कार्यकारी अधिकारी इस समिति के सदस्य होंगे।


इसके अलावा दो अन्य प्रतिनिधि कमेटी में शामिल होंगे। कमेटी पहले चरण में इस जमीन की चारदीवारी का काम पूरा कराएगी।

तीन अलग-अलग होंगे अभ्यारण्य

निगम को स्थानांतरित की जाने वाली जमीन तीन अलग-अलग टुकड़ों में हैं। निगम की ओर से तीन अलग अलग गौ अभ्यारण्य बनाए जाएंगे, जिसमें एक में गाय, एक में सांड और तीसरे में बंध्याकरण किए गए पशु रखे जाएंगे।

शहर में पांच हजार से अधिक पशु
शहर में लावारिस घूम रहे पशुओं के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस कारण आठ लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं।

अकेले शहर में ही पांच हजार से अधिक पशु हैं। इस कारण आये दिन हादसे होते रहते हैं। गौ अभ्यारण्य बनने से शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed