{"_id":"69ebc42f15cd31ffa9043d5a","slug":"a-woman-teenager-snatched-jewelry-worth-20-lakh-from-a-goldsmiths-bag-in-an-auto-captured-on-cctv-hisar-news-c-21-hsr1005-857139-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ऑटो में महिला-किशोरी ने स्वर्णकार के बैग से उड़ाए 20 लाख के गहने, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ऑटो में महिला-किशोरी ने स्वर्णकार के बैग से उड़ाए 20 लाख के गहने, सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
सीसीटीवी में नजर आईं संदिग्ध।
हिसार। ऑटो में सफर के दौरान एक महिला और किशोरी ने स्वर्णकार के बैग से करीब 20 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। आरोपियों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जांच अधिकारी रामजीलाल ने बताया कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी भारत गुप्ता ने शिकायत दी कि उनकी एमसी-डीसी कॉलोनी में ज्वेलरी की दुकान है। 22 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे वह बस अड्डे से दुकान जाने के लिए ऑटो में सवार हुए। उनके पास एक बैग था जिसमें सोने के गहने से भरा बॉक्स रखा था। ऑटो में पहले से एक महिला बैठी थी। टाउन पार्क के पास करीब 32 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय किशोरी भी ऑटो में चढ़ीं। महिला उनके और दूसरी सवारी के बीच बैठ गई जबकि किशोरी फट्टे वाली सीट पर बैठी।
पीड़ित के अनुसार दोनों रास्तेभर उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करती रहीं। कभी किशोरी मेरे पैर पर अपना पैर मारती तो कभी महिला अपना बैग मेरे पैरों पर रख देती। सिटी अस्पताल मोड़ पर उतरने के बाद जब उन्होंने बैग संभाला तो ज्वेलरी वाला बॉक्स गायब मिला। उन्होंने तुरंत अपने बेटे रजत को सूचना दी और ऑटो की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। बाद में एमसी-डीसी कॉलोनी स्थित एक बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी ऑटो से उतरकर डाबड़ा चौक की ओर जाती दिखाई दीं। जांच अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।