फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A woman living in a consensual relationship filed a rape case on ESI

सहमति संबंध में रह रही महिला ने ईएसआई पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
A woman living in a consensual relationship filed a rape case on ESI
हिसार। हनुमानगढ़ के एक गांव निवासी महिला ने सहमति संबंध में रह रहे ईएसआई पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ईएसआई ने उसे पुलिस क्वार्टर में जबरदस्ती बंधक बनाकर रखा और कहासुनी होने पर उस पर बर्फ तोड़ने वाले सुएं से वार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब 17 वर्ष पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसका पति शराब का आदी था और अक्सर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह सितंबर 2020 को हिसार स्थित एक धर्मशाला में आ गई। वहां उसकी दोस्ती आरोपी पुलिसकर्मी से हुई। पीड़िता उसके साथ सरकारी क्वार्टर में रहने लगी। वहां आरोपी ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। 2 महीने बाद आरोपी ने सहमति संबंध में रहने के कागजात तैयार करवा लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि उसे आरोपी पुलिसकर्मी ने जबरदस्ती बंधक बना क्वार्टर में रखा और मारपीट की। 4 अगस्त को उसकी आरोपी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान तैश में आकर उसने बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर वार कर दिए। आरोपी की माता ने उसे बचाया। पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ धारा 323, 342, 376(2) व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है आरोपी पुलिसकर्मी की पत्नी की करीब सात वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसके बाद उसके एक बेटे ने भी आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला स्टेनाग्राफर को भेजी अश्लील वीडियो
हिसार। हिसार कोर्ट में एक जज के पास कार्यरत महिला स्टेनोग्राफर को अज्ञात ने तीन अगस्त की सुबह आपत्तिजनक वीडियो भेजी। उसके बाद दोपहर करीब पौने चार बजे आरोपी ने 10 बार वीडियो कॉलिंग की व 16 संदेश भेजे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, शहर निवासी एक युवती ने युवक पर उससे फोन पर आपत्तिजनक शब्द कहने का आरोप लगाया है।
युवक पर दुष्कर्म और रुपये ऐंठने का आरोप
जिले के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक से उसकी दोस्ती 4 साल पहले हुई थी। आरोपी व उसका उसका पिता उसे फोन पर गालियां देते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, जिले के एक गांव निवासी महिला ने अपनी ननद के ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि एक अगस्त को आरोपी पक्ष उसके गांव में पंचायत लेकर आए थे। पंचायत में आरोपी के खिलाफ बातचीत चल रही थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उस दौरान उससे छेड़छाड़ की।

युवती को शादी के मंडप से उठा लेने का दी धमकी
शहर निवासी एक युवती ने कैथल निवासी एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी को वह तीन वर्ष से जानती है। 4 अगस्त की रात करीब ढाई बजे आरोपी अपने साथी सहित उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ की। आरोपी ने उसे शादी के मंडप से उठाकर ले जाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed