फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A wheel of a school bus filled with 50 children sank into the road on the Dhansu-Bugana road, all are safe.

Hisar News: धांसू-बुगाना रोड पर 50 बच्चों से भरी स्कूल बस का पहिया सड़क में धंसा, सभी सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
A wheel of a school bus filled with 50 children sank into the road on the Dhansu-Bugana road, all are safe.
सड़क में गड्ढे में धंसी स्कूल बस। 
हिसार। बारिश और लंबे समय तक जलभराव के कारण सड़कें धंसने लगी हैं। वीरवार सुबह 50 बच्चों से भरी एक स्कूल बस का टायर धांसू-बुगाना रोड में धंस गया। इससे सड़क पर करीब डेढ़ फीट गहरा गड्ढा हो गया। टायर गड्ढे में धंसने से एकाएक तेज झटका लगा। इससे बच्चे चिल्लाने लगा। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। दोपहर में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने मिट्टी डालकर सड़क को दुरुस्त किया।
विज्ञापन

धांसू स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल की बस सुबह करीब 7.30 बजे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। स्कूल संचालक रमेश कुमार ने बताया कि धांसू-बुगाना रोड पर बस का पिछला टायर गड्ढे में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी बस नहीं निकली तो बच्चों को उतार कर दूसरी बस में भेजा गया। किसी बच्चें को चोट नहीं आई हैं। दूसरी ओर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादला बस के चालक की लापरवाही की वजह से हुआ। जलभराव के कारण सड़क कमजोर हाेकर टूट गई थी। ड्राइवर ने गड्ढे को अनदेखा करते हुए बस चलाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed