फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A western disturbance will become active from August 16, and there will be good rainfall until the 21st.

Hisar News: 16 अगस्त से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 21 तक होगी अच्छी बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A western disturbance will become active from August 16, and there will be good rainfall until the 21st.
हिसार। मानसून कमजोर पड़ा है। 16 अगस्त को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से मानसून टर्फ पश्चिमी व दक्षिणी जिलों पर आएगी। इससे 21 अगस्त तक प्रदेश में मानसून में तेजी आएगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को मानसून टर्फ अंबाला से होकर गुजरी। इसके असर से उत्तरी जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र 15 अगस्त तक राजस्थान तक पहुंच जाएगा। साथ ही 16 अगस्त को एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इन दोनों के असर से मानसून टर्फ दक्षिणी व पश्चिमी जिलों पर आएगी जिससे इन जिलों के साथ-साथ प्रदेश भर में अच्छी बारिश की संभावना है। इस विक्षोभ के पीछे-पीछे एक और विक्षोभ के आने की भी संभावना है। ऐसे में प्रदेश में 21 अगस्त तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन

------------
यहां-यहां हुई बारिश
कुरुक्षेत्र-0.5 एमएम
नूंह-0.5 एमएम
पंचकूला-0.5 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed