{"_id":"6893a96876f26f5f7b0af5ee","slug":"a-week-after-the-death-of-his-father-in-a-road-accident-the-son-died-hisar-news-c-21-hsr1020-682767-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सड़क हादसे में पिता की मौत के एक सप्ताह बाद बेटे ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सड़क हादसे में पिता की मौत के एक सप्ताह बाद बेटे ने दम तोड़ा
विज्ञापन
हिसार। हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे नंबर 9 पर गांव चिकनवास के पास 9 दिन पहले एक बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर में घायल हुए जगान निवासी पवन कुमार की बुधवार को सुबह एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सड़क हादसे के 2 दिन बाद पवन के पिता माडूराम की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि जगान निवासी माडूराम गांव में खेती करता था। उनका बेटा पवन उत्तर हरियाणा बिजली निगम में सहायक लाइन मैन के पद पर कार्यरत था। उसकी ड्यूटी रोहतक जिले के गांव जसिया में लगी थी। पवन 28 जुलाई के दिन अपने पिता को लेने के लिए चिकनवास गांव के बस अड्डे पर गया था। वह वहां से पिता को स्कूटी पर बैठाकर गांव की तरफ आ रहा था। वह दोनों चिकनवास से निकले ही थे कि सामने से तेज स्पीड में बाइक चलाता युवक आया। बाइक चालक ने स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। इस कारण पिता-पुत्र के सिर में गहरी चोट लगी। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अग्रोहा थाना प्रभारी रिछपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।