{"_id":"699de88904c5a696d70c5bf6","slug":"a-video-of-a-couple-sitting-in-a-car-sparked-a-commotion-the-driver-injured-the-young-man-by-hitting-him-with-a-stick-hisar-news-c-21-hsr1005-818512-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कार में बैठे जोड़े का वीडियो बनाने पर हंगामा, चालक ने डंडा मार युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कार में बैठे जोड़े का वीडियो बनाने पर हंगामा, चालक ने डंडा मार युवक को किया घायल
विज्ञापन
हिसार। नई सब्जी मंडी में कार में बैठे एक जोड़े का वीडियो बनाने को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया। वीडियो बनाए जाने से नाराज कार चालक ने एक युवक पर डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया और बाद में कार लेकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार नई सब्जी मंडी क्षेत्र में एक एकांत स्थान पर राजस्थान नंबर की कार खड़ी थी, जिसमें एक युवक और युवती मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कार के भीतर से आवाजें आने पर वहां से गुजर रहे दो युवकों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो के मुताबिक जैसे ही वीडियो बनाया जाने लगा, कार के अंदर से एक युवक बाहर आया और वीडियो बनाने से मना करने लगा। इसी दौरान कार के भीतर से युवती की आवाज भी सुनाई देती है, जो कहती है कि उसे कपड़े पहनने हैं।
इसके बाद कार चालक और वीडियो बना रहे युवकों के बीच कहासुनी व हाथापाई हो गई। आरोप है कि इसी दौरान चालक ने एक युवक को डंडा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार में बैठकर वहां से चला गया। अनाज मंडी चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक घायल युवक के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।