फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A shopkeeper who went to ask for money for shuttering goods was beaten up in the school.

Hisar News: शटरिंग के सामान के पैसे मांगने गए दुकानदार के साथ स्कूल में मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
A shopkeeper who went to ask for money for shuttering goods was beaten up in the school.
हांसी। सिसाय में एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल में शटरिंग का सामान देने वाले दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने में आया है। पुलिस ने घायल दुकानदार की शिकायत पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिसाय कालीरामन निवासी आशीष ने बताया कि उसकी गांव में ही शटरिंग की दुकान चलाते हैं। साथ में प्राइवेट व सरकारी बिल्डिंगों के लेंटर लगाने के ठेके भी लेता है। उसने सिसाय बोलान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल में निर्माणाधीन भवन का ठेका लिया हुआ था। सोमवार को शाम करीब पांच बजे वह व उसका चचेरा भाई साहिल स्कूल में शटरिंग के सामान के पैसे लेने के लिए बलवान व संदीप के पास गए थे। बलवान ने उसको 50 हजार रुपये दे दिए। वह पैसे लेकर वहां से चले गए थे, लेकिन कुछ ही दूरी पर गए थे की बलवान मास्टर ने उसे वापिस बुला लिया था। वापिस बुलाने पर उसने लेंटर अच्छी तरह से न लगाने की बात कहकर बाकी बचे हुए पैसे देने से साफ इंकार कर दिया व उसके मारपीट की। जिसके बाद साहिल वाहन का प्रबंध करके उसे नागरिक अस्पताल में ले गया। जहां से उसे हिसार में ले गए। वहां निजी अस्पताल में वह उपचाराधीन है। पुलिस ने बलवान, संदीप व ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed