फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A proposal to build a district hospital near the airport is underway, with work expected to begin in the new year.

Hisar News: एयरपोर्ट के पास जिला अस्पताल बनाने का प्रस्ताव, नए साल में काम शुरू होने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A proposal to build a district hospital near the airport is underway, with work expected to begin in the new year.
जिला नागरिक अस्पताल 
हिसार। महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले हजारों मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। वर्ष 2026 में एयरपोर्ट के पास चिन्हित भूमि पर नए जिला नागरिक अस्पताल के निर्माण का काम शुरू हो सकता है। इसके लिए प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जा चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पर स्वीकृति मिल जाएगी और निर्माण कार्य आरंभ होगा। नए अस्पताल में 300 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

सरकार से 300 बेड की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है, लेकिन मौजूदा जिला नागरिक अस्पताल में पर्याप्त जगह न होने के कारण इन बेडों को अभी शामिल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


रोजाना 1800 तक पहुंच रही ओपीडी, संसाधनों पर बढ़ा दबाव

जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 1500 से 1800 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में चिकित्सकों के 55 पद स्वीकृत हैं और सभी पदों पर डॉक्टर कार्यरत हैं। वहीं, नर्सिंग स्टाफ की संख्या 94 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों का कहना है कि अस्पताल में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते उन्हें निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर जांच करानी पड़ती है। इससे मरीजों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा कई बार दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो पातीं, जिन्हें बाहर से खरीदना पड़ता है।


2025 की अधूरी उम्मीदें

जिला नागरिक अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण अब तक नहीं हो सका।

गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अग्रोहा या रोहतक रेफर करना पड़ता है।

अस्पताल में कैंसर डे केयर यूनिट शुरू नहीं हो सकी।

कैंसर डे केयर यूनिट का इंतजार

कैंसर की प्रारंभिक जांच और उपचार के उद्देश्य से जिला नागरिक अस्पताल में कैंसर डे केयर यूनिट खोलने का प्रावधान बजट में किया गया है। इस यूनिट के शुरू होने से कैंसर की आशंका वाले मरीजों को समय पर जांच और इलाज की सुविधा मिल सकती है, लेकिन अब तक यह यूनिट स्थापित नहीं हो पाई है।

2025 की प्रमुख उपलब्धियां

सभी डॉक्टरों के केबिन के बाहर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए, जिससे मरीजों को नंबर की जानकारी मिलती है।

इमरजेंसी वार्ड के बाहर नया साइन बोर्ड लगाया गया।

ओपीडी के पास नए शौचालयों का निर्माण किया गया।

अस्पताल की लैब के विस्तार का काम जारी है।

टीबी मरीजों के लिए अलग जांच लैब बनाई गई, जिससे उन्हें अब टीबी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।

वर्तमान में उपलब्ध सुविधाएं

सीटी स्कैन की सुविधा

बच्चों के लिए आईसीयू (व्यस्कों के लिए नहीं)

जनऔषधि केंद्र

सीनियर सिटीजन के लिए अलग कॉर्नर

2026 में मिल सकती हैं ये सुविधाएं

आईसीयू की सुविधा

एयरपोर्ट के पास नए जिला अस्पताल की सौगात

मौजूदा 200 बेड वाले अस्पताल में 50 बेड की और वृद्धि संभव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed