{"_id":"66fdb8e5ff855d1e810e2516","slug":"a-persons-health-deteriorated-in-sundar-nagar-and-he-died-hisar-news-c-21-hsr1020-477378-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सुंदरनगर में बिगड़ी व्यक्ति की तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सुंदरनगर में बिगड़ी व्यक्ति की तबीयत, मौत
Thu, 03 Oct 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सुंदरनगर में रहने वाले 55 साल के बलविंद्रर सिंह की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए ई-रिक्शा से नागरिक अस्पताल लेकर आए। आपातकालीन कक्ष के बाहर परिजनों को स्ट्रेचर न मिलने पर चालक ई-रिक्शा को आपातकालीन कक्ष के गेट तक ले गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मी उनको बेड पर ले गए। चिकित्सक ने चेकअप के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर निवासी बलविंद्र सिंह की तबीयत करीब 1 बजे घर में अचानक बिगड़ गई। परिजन उनको निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टर ने उनको नागरिक अस्पताल में ले जाने के लिए बोला। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसके बाद परिजन उनको ई-रिक्शा में नागरिक अस्पताल में लाए। उनको आपातकालीन कक्ष तक लाने के लिए वहां कोई स्ट्रेचर या व्हीलचेयर नहीं मिली। इसके बाद चालक उनको ई-रिक्शा में ही अंदर आपातकालीन कक्ष के गेट तक ले गया। वहां से सुरक्षा कर्मी व अन्य बलविंद्र को बेड पर लेटाकर अंदर ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अमावस्या पर पिंडारा तीर्थ में पिंडदान करने आए युवक की डूबने से मौत
नारनौंद/जींद। अमावस्या पर पांडू पिंडारा में पिंडदान करने आए युवक की तीर्थ में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हिसार जिले के नारनौंद निवासी राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया और पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
नारनौंद निवासी बुधवार को पिंडारा तीर्थ में पिंडदान करने के लिए आया था। पिंडदान से पहले तीर्थ कुंड में नहाने के लिए गया तो रेलिंग को पार कर आगे तीर्थ में तैरने लगा। तीर्थ में पानी ज्यादा होने के कारण राहुल तीर्थ को पार नहीं कर सका और वह कुछ ही दूरी पर जाकर रुका तो पानी में डूब गया। आसपास नहा रहे लोगों ने युवक को बचाने के लिए शोर भी मचाया, लेकिन जब तक रेस्क्यू टीम पहुंची तो राहुल डूब चुका था। जब पानी से राहुल को निकालकर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद