फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A new road will be built from Chhabra Chowk to Umra Gate, costing Rs 23.71 lakh.

Hisar News: छाबड़ा चौक से उमरा गेट तक बनेगी नई सड़क, 23.71 लाख आएगी लागत

Mon, 23 Feb 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 23 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A new road will be built from Chhabra Chowk to Umra Gate, costing Rs 23.71 lakh.
हांसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना । प्रशासन
हांसी। शहर के प्रमुख मार्ग छाबड़ा चौक से उमरा गेट तक 23.71 लाख रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को विधायक विनोद भयाना ने किया। सड़क निर्माण से पहले नई सीवर लाइन भी बिछाई जाएगी ताकि भविष्य में जलभराव या खोदाई की समस्या न आए।
विज्ञापन

यह मार्ग शहर का व्यस्त इलाका है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन, पैदल यात्री और व्यापारी आवाजाही करते हैं। पिछले वर्ष जलभराव के दौरान सीवर लाइन की सफाई के लिए सड़क का हिस्सा उखाड़ा गया था जिसके बाद से मार्ग जर्जर स्थिति में था और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

शुभारंभ के दौरान विधायक ने अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता युक्त सामग्री के उपयोग और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया गया, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे। इस अवसर पर कृष्ण ऐलावादी, तरुण अरोड़ा, राकेश भाटिया, बिट्टू सरदार, ताराचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed