फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A modern grain market will be built in Barwala, with 11 crore approved

Hisar News: बरवाला में बनेगी आधुनिक अनाज मंडी, 11.16 करोड़ रुपये स्वीकृत

Wed, 26 Nov 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 26 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
A modern grain market will be built in Barwala, with 11 crore approved
बरवाला। कस्बे में आधुनिक नई अनाज मंडी बनेगी। शासन ने स्थानीय मंडी के विकास के लिए मार्केट कमेटी को 11.16 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। बरवाला में उपलब्ध हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की भूमि पर अतिरिक्त प्लेटफॉर्म या एलिवेटेड फ्लोर के निर्माण से भंडारण की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि नई मंडी के पहले फेस के निर्माण कार्यों का कार्यादेश जारी करने (वर्क अलॉट/आवंटन) के लिए आठ सप्ताह का समय निर्धारित किया है ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

मंत्री गंगवा ने बताया कि बरवाला में 10 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित आधुनिक मंडी बनाने की योजना है। इसके लिए स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों उनसे मिला था। उन्होंने बताया कि बरवाला क्षेत्र कृषि उत्पादन के मामले में बेहद समृद्ध है। यहां धान, गेहूं, कपास और सरसों जैसी फसलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। वर्तमान अनाज मंडी की क्षमता सीमित होने के कारण यहां किसानों की फसल की ठीक प्रकार से आवक और भंडारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री गंगवा ने बताया कि हर साल अनाज मंडी बरवाला में करीब 35-40 लाख बैग धान और 20-25 लाख बैग गेहूं की आवक होती है, जबकि मौजूदा मंडी क्षेत्र इसके लिए अपर्याप्त है। इस कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed