फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A memorandum was submitted to the MLA requesting a daily wage of 700 rupees and travel allowance for working at a distance of more than five km.

Hisar News: प्रतिदिन 700 रुपये मजदूरी, पांच किमी से अधिक दूरी पर कार्य करने के लिए यात्रा भत्ता मिले, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the MLA requesting a daily wage of 700 rupees and travel allowance for working at a distance of more than five km.
हांसी जिले के नारनौंद में विधायक जस्सी पेटवाड़ को ज्ञापन सौंपते मनरेगा मजदूर और मेट। स्रोत : स्
नारनौंद। हांसी और नारनौंद ब्लॉक से आए मनरेगा मेट और मजदूरों ने सोमवार को विधायक जस्सी पेटवाड़ के आवास पर ज्ञापन सौंपकर मनरेगा से जुड़ीं समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान प्रतिदिन 700 रुपये मजदूरी, पांच किमी से अधिक दूरी पर कार्य करने के लिए यात्रा भत्ता देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने विधायक को बताया कि मनरेगा के कई कार्य फिलहाल बंद हैं और जिन्हें निविदा के माध्यम से कराया जा रहा है उन्हें पुनः मनरेगा के तहत शुरू किया जाए। इनमें नहर, रजवाहा, ड्रेन, जलघर, खेतों के कच्चे रास्ते, सड़कों के किनारे जंगल सफाई, श्मशान घाट, कब्रिस्तान और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई शामिल हैं।
विज्ञापन

मजदूरों ने रोजाना 700 रुपये मजदूरी, पांच किमी से अधिक दूरी पर कार्य करने के लिए यात्रा भत्ता, कार्यस्थल पर फर्स्ट एड बॉक्स और ऑनलाइन हाजिरी न लग पाने पर फोटो के आधार पर मजदूरी देने की मांग की। मेटों ने दफ्तर आने-जाने के लिए किराया, मोबाइल फोन और रिचार्ज सुविधा, कौशल विकास के तहत पक्का रोजगार, वेतनमान समय पर देने और लंबित बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।इसके अलावा, मजदूरों ने कार्य के दौरान मृत्यु होने पर 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी और किसी भी कीमत पर मनरेगा को कमजोर नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांगों का सरकार तक शीघ्र पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए पहल की जाएगी। इस अवसर पर मेट सुरेंद्र बास, बिजेंद्र उगालन, रामेश्वर, अमित, राजकुमार, चंद्रभान, बलवान, मुकेश, बलराज, मनजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed