फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A massive fire broke out in the stall of the old vegetable market

पुरानी सब्जी मंडी की स्टॉल में लगी भीषण आग

Fri, 16 Jul 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in the stall of the old vegetable market
हिसार। पुरानी सब्जी मंडी स्थित कई स्टॉल में वीरवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान किसी ने 112 नंबर पर सूचना दी तो मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की करीब छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि जान का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यहां रात के समय असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। किसी ने बीड़ी या सिगरेट पी होगी। जिसकी चिंगारी से आग लगी। हालांकि आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सबसे पहले यहां पर पड़े कबाड़ में लगी। जिला फायर ऑफिसर दलबीर सिंह नैन बताया कि यहां छोटी-छोटी झुग्गियों में कुछ लोग कबाड़ जमा करते थे। यहीं से आग बढ़ते-बढ़ते सब्जी के स्टॉल में लगी होगी। उधर, सूचना मिलते ही मेयर गौतम सरदाना व डिप्टी मेयर अनिल मानी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मौके पर कई गैस सिलिंडर भी थे। यहां दो चाय की दुकानें भी हैं। इस दौरान शाह सतनाम वेलफयेर सोसायटी के सदस्यों ने भी पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed