{"_id":"6a6d085d5176b4706709d733","slug":"a-massive-campaign-to-get-10-crore-people-to-take-the-pledge-of-drug-de-addiction-will-start-from-4th-hisar-news-c-21-hsr1005-921558-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खरकड़ा में ग्रामीणों ने जलघर को जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खरकड़ा में ग्रामीणों ने जलघर को जड़ा ताला
Sat, 01 Aug 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
हांसी प्रदर्शन करते हुए यूनियन के सदस्य। यूनियन
बरवाला। गांव खरकड़ा में पिछले लंबे समय से पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने जलघर पर ताला जड़कर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और सरपंच के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजीव कुमार मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों से बातचीत कर मामला शांत कराया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब 6 हजार की आबादी वाले गांव में नहरी पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं दी जा रही। उन्हें मजबूरी में बोरवेल का पानी पीना पड़ रहा है। यह पानी से बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में काफी समय से पेयजल किल्लत की समस्या बनी हुई है। आरोप लगाया कि कि नहरी पानी को बीच रास्ते में ही खेतों की ओर मोड़ दिया जाता है जिससे गांव तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचता। इससे पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
::::::::::
गांव में नाले के निर्माण के लिए टेंडर जारी हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विभाग जल्द ही आवश्यक कदम उठाएगा। -राजीव कुमार, जेई (कनिष्ठ अभियंता), जनस्वास्थ्य विभाग