फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A letter will be written to the Chief Administrator for the land of sub station in Sector 33.

Hisar News: सेक्टर 33 में सब स्टेशन की जमीन के लिए मुख्य प्रशासक को लिखा जाएगा पत्र

Tue, 17 Dec 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
A letter will be written to the Chief Administrator for the land of sub station in Sector 33.
हिसार। शहर के पॉश एरिया सेक्टर-33 में प्रस्तावित सब स्टेशन की जमीन मामले को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारी मुख्य प्रशासक को पत्र लिखेंगे। पत्र के माध्यम से मुख्य प्रशासक से पॉलिसी में बदलाव करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर 33 में 33 केवी सब स्टेशन के लिए करीब 2.16 एकड़ जमीन आरक्षित है। इस पर जमीन सब स्टेशन के निर्माण के लिए बिजली निगम ने एचएसवीपी से जमीन देने के मांग की थी। मगर एचएसवीपी ने इस जमीन की एवज में बिजली निगम से करीब 16.42 करोड़ रुपये की मांग की। यह पहला मामला है, जब एचएसवीपी ने किसी सेक्टर में सब स्टेशन के लिए बिजली निगम को जमीन देने के लिए उससे जमीन की कीमत का भुगतान करने को कहा है। वहीं एचएसवीपी की मानें तो विभाग ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है, जिसके तहत ये रुपये मांगे जा रहे हैं। उधर, बिजली निगम एचएसवीपी को इस जमीन के एवज में भुगतान नहीं करना चाहता। इस तरह से सब स्टेशन के निर्माण में अड़चन आ रही है।
विज्ञापन


विधायक से मिली थी आरडब्ल्यूए
इस मामले को लेकर सेक्टर-14 पार्ट टू की आरडब्ल्यूए संरक्षक प्रवीण सिंघल के नेतृत्व में विधायक सावित्री जिंदल से मिली थी और उन्हें इस बारे में ज्ञापन भी सौंपा था। इस पर विधायक ने एचएसवीपी संपदा अधिकारी राजेश खोथ से बातचीत की थी। इस पर संपदा अधिकारी ने कहा कि वह मुख्य प्रशासक को पत्र लिखकर इस मामले के बारे में अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सावित्री जिंदल के निर्देश पर मुख्य प्रशासक को पत्र लिखा जाएगा, जिसके माध्यम से उनसे पॉलिसी में बदलाव करने की मांग की जाएगी। - राजेश खोथ, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed