{"_id":"6aee2c105272abeea00d003f","slug":"a-grand-aarti-for-chhath-maiya-will-be-performed-using-11-million-jyots-lamps-hisar-news-c-21-hsr1020-988404-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 11 लाख ज्योतों से होगी छठ मैया की महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 11 लाख ज्योतों से होगी छठ मैया की महाआरती
विज्ञापन
हिसार। पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति की ओर से 15 नवंबर को जिंदल पार्क, मिल गेट स्थित जिंदल सरोवर पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 11 लाख ज्योतों से छठ मैया की महाआरती होगी। विधायक सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि होंगी, जबकि काशी, अयोध्या और चित्रकूट के विद्वान सूर्य षष्ठी महायज्ञ करवाएंगे।
आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति के प्रधान विनोद साहनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद पदाधिकारियों ने छठ घाट का निरीक्षण किया। बैठक में अवधेश प्रसाद, सहसचिव रविंद्र सिंह, मुख्तयार गिरी और राजेश झा ने सुझाव दिए।
सरोवर में पानी भरने, कलश लाने और घाट सजाने की जिम्मेदारी डॉ. शंकर भारद्वाज व मुख्तयार गिरी को सौंपी गई। पूजा का जिम्मा कोषाध्यक्ष आचार्य शिवपूजन मिश्र संभालेंगे। मंच संचालन प्रधान विनोद साहनी और महासचिव मुरलीधर पांडेय करेंगे। संवाद