फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A fire triggered by a storm burned 500 acres of wheat fields.

Hisar News: आंधी के साथ भड़की आग से 500 एकड़ में गेहूं के फाने जले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A fire triggered by a storm burned 500 acres of wheat fields.
बास क्षेत्र में लगी आग। 
बास। क्षेत्र में सोमवार शाम तेज आंधी के बाद भड़की आग ने बास क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। खरबला की तरफ से उठी आग तेज हवा के कारण तेजी से बास की ओर बढ़ी। देखते ही देखते करीब 500 से 550 एकड़ में गेहूं के फाने जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


आग की लपटों ने खरबला, बास खुर्द, बास आजमशाहपुर, बास अकबरपुर और बास बादशाहपुर के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आंधी के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों में खड़े पेड़ों, नलकूपों और किसानों के कृषि उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि अफरा-तफरी मच गई। कई किसानों ने अपने स्तर पर ट्रैक्टरों और पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी बलवान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नारनौंद से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी गांव पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कई घंटे चले राहत कार्य के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।


ग्रामीणों का कहना है कि भिवानी-जींद स्टेट हाईवे आग के फैलाव में बाधा बना। इससे आग को आगे बढ़ने से रोकने में मदद मिली। यदि हाईवे बीच में न होता तो आग और बड़े क्षेत्र में फैल सकती थी और नुकसान बढ़ सकता था। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। हादसेे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।







Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed