फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A few hours after his mother's death, the son also took his own life by consuming poison.

Hisar News: मां की मौत के कुछ घंटे बाद बेटे ने भी जहर खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A few hours after his mother's death, the son also took his own life by consuming poison.
नारनौंद। गांव पेटवाड़ में वीरवार को मां की मौत के कुछ घंटे बाद ही उसके बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले पुलिस को फोन कर जानकारी दी और सुसाइड नोट भी लिखा। दो पेज के सुसाइड नोट में अपनी बहनों, जीजा व भांजे को जिम्मेदार ठहराया है। एक ही दिन में मां-बेटे की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 80 वर्षीय प्रेम देवी की बीमारी के कारण सुबह मौत हो गई थी। इसके बाद 50 वर्षीय बेटे वीरेंद्र ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे पहले नारनौंद के सरकारी अस्पताल और फिर हिसार के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को दी रिपोर्ट में पेटवाड़ निवासी विजेंद्र ने बताया कि उसकी चाची प्रेम देवी लंबे समय से बीमार थीं और बुधवार से हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद वीरेंद्र ने जहर की गोलियां खा लीं। अस्पताल ले जाते समय उसने अपने हाथ से लिखा दो पन्नों का सुसाइड नोट उसे सौंपा। इसमें अपनी मौत के लिए बहनों सुमित्रा और बेदो उर्फ बेदड़ी, जीजा राजाराम और भांजे सोनू को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस जांच में सामने आया कि एक दिन पहले अस्पताल में जमीन विवाद को लेकर वीरेंद्र का अपनी दोनों बहनों, जीजा और भांजे के साथ विवाद हुआ था। जमीन को लेकर यह विवाद पहले से ही चल रहा था।
विज्ञापन

जहर खाकर डायल-112 पर दी सूचना
पुलिस के अनुसार जहरीला पदार्थ खाने के बाद वीरेंद्र ने खुद डायल-112 पर फोन कर सूचना दी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वीरेंद्र के पिता ओमप्रकाश का करीब तीन वर्ष पहले निधन हो चुका था। परिवार में उसकी दो विवाहित बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे में लिया सुसाइड नोट
घटना की सूचना मिलने के बाद नारनौंद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ढिल्लो टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने गांव पेटवाड़ पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और वीरेंद्र द्वारा लिखा सुसाइड नोट कब्जे में लिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की प्राथमिकी दर्ज की है। फोरेंसिक रिपोर्ट, सुसाइड नोट की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed