{"_id":"672a730da07275f0d40aee37","slug":"a-fair-will-be-held-in-the-government-school-near-jahazpul-chowk-hisar-news-c-21-hsr1020-498290-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जहाजपुल चौक के पास राजकीय विद्यालय में लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जहाजपुल चौक के पास राजकीय विद्यालय में लगेगा मेला
विज्ञापन
हिसार। जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा छह के अनुसूचित वर्ग से संबंध रखने वाले विद्यार्थी अपनी मनपसंद साइकिल खरीद सकेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को जहाजपुल चौक के पास राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइकिल मेला लगाया जाएगा, जिसमें कुल 445 विद्यार्थी भाग लेंगे।
हिसार प्रथम ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह मेले के जिला नोडल अधिकारी रहेंगे। नोडल अधिकारी ने शेष खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें साइकिल मेले से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
उकलाना व बास ब्लॉक में नहीं हैं लाभार्थी
उकलाना व बास ब्लॉक में एक भी विद्यार्थी नहीं मिला जो साइकिल योजना के मानकों पर खरा उतरता हो। नियमों के अनुसार विद्यार्थी के गांव से स्कूल की दूरी दो किलोमीटर या इससे अधिक हो। साथ ही विद्यालय परिवहन योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी को साइकिल योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। उकलाना में पहले से ही विद्यार्थियों को विद्यालय परिवहन योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि बास ब्लॉक के विद्यार्थी के गांव से स्कूल की दूरी 2 किलोमीटर से कम मिली है। इन कारणों से उपरोक्त दोनों ब्लॉक के विद्यार्थी साइकिल मेले का लाभ नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
इन खंडों के इतने विद्यार्थी लेंगे साइकिल मेले में भाग
- खंड - लड़के - लड़कियां - कुल
- आदमपुर - 12 - 14 - 26
- अग्रोहा - 10 - 07 - 17
- बरवाला - 61 - 22 - 83
- हांसी - 31 - 42 - 73
- बास - 0 - 0 - 0
- हिसार प्रथम - 84 - 91 - 175
- हिसार द्वितीय - 40 - 27 - 67
- नारनौंद - 2 - 2 - 4
- उकलाना - 0 - 0- 0
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- जहाजपुल चौक के पास राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइकिल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के 445 विद्यार्थी भाग लेंगे। 11 वेंडर अपनी-अपनी साइकिलें लेकर मेले में पहुंचेंगे।
- विजेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी, साइकिल मेला।