फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A deal of 100 crores was made with BJP leaders to secure the ticket for the Hisar Lok Sabha constituency, two accused have been arrested

Hisar News: हिसार लोकसभा क्षेत्र का टिकट दिलाने के लिए भाजपा नेता के साथ हुई थी 100 करोड़ में डील, दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A deal of 100 crores was made with BJP leaders to secure the ticket for the Hisar Lok Sabha constituency, two accused have been arrested
हांसी(हिसार)। शहर के भाजपा नेता प्रवीण गोदारा से हिसार लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट दिलवाने के लिए 100 करोड़ रुपये में डील हुई थी, जिसमें से आरोपी 63.88 लाख रुपये भाजपा नेता से ले चुके थे। आरोपियों ने भाजपा नेता को बताया था कि उनके केंद्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय व भाजपा में उच्च स्तर के राजनेताओं के साथ संपर्क हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच यह डील दिल्ली स्थित एक पार्टी के कार्यालय में मुलाकात के दौरान हुई थी। जहां उनकी कपिल अग्रवाल और हर्ष अग्रवाल से मुलाकात हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने खुद को पार्टी के शीर्ष नेताओं को अपना जानकार बताते हुए गोदारा को लोकसभा टिकट दिलवाने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी नॉर्थ एवेन्यू में हरपाल सिंह और आशीष पाठक से मुलाकात हुई थी। यह डील 100 करोड़ में हुई थी। इसमें 30 करोड़ एडवांस और 70 करोड़ टिकट मिलने के बाद देना तय हुआ। मुलाकातों में प्रवीण गोदारा ने 63 लाख 88 हजार रुपये आरोपियों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। टिकट न मिलने पर पैसे वापस मांगे तो 26 लाख रुपये वापस दिए थे। बाकी की राशि वापस नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता लगा कि जिन बैंक खातों में राशि डाली गई वह खाते कपिल अग्रवाल के नाम पर थे। कपिल अग्रवाल ने यह रुपये आशीष पाठक को ट्रांसफर कर दिए थे। आशीष गुजरात के दो व्यक्तियों से संपर्क था, जिनके भी उच्च स्तर के राजनेताओं से संपर्क थे। आशीष मुख्य साजिशकर्ता है और वह खुद को बड़े नेता के तौर पर प्रस्तुत करता था। आरोपी आशीष पाठक की ब्लू पैक नाम से आईटी कंपनी है। कपिल सीए का कार्य करता है।


पुलिस अधीक्षक अमित ने बताया कि 22 अप्रैल 2025 को पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के राजेंद्र नगर निवासी कपिल और गुरुग्राम की दयाल मार्केट निवासी आशीष को गिरफ्तार किया है। दोनों 6 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस इन्हें जांच के लिए दिल्ली लेकर गई है। पुलिस का कहना है कि इस फर्जीवाड़े के तार गुजरात से भी जुड़े हो सकते हैं। यह एक संगठित ठग गिरोह की गतिविधि प्रतीत हो रही है। मामले में बड़े नाम भी शामिल हो सकते हैं। इसमें एक आरोपी हरपाल सिंह की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट की तरफ से खारिज की जा चुकी है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि वह किन-किन लोगों से ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed