फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A case of molestation has been registered against brother-in-law and father-in-law

Hisar News: देवर और ससुर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज

Sun, 19 Jan 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A case of molestation has been registered against brother-in-law and father-in-law
नारनौंद। क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपने देवर और ससुर द्वारा छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने इसकी शिकायत नारनौंद थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारनौंद क्षेत्र के एक गांव की 43 वर्षीय महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह घरेलू कार्य करती है। आठ जनवरी शाम पांच बजे वह अपने प्लॉट में गई हुई थी तो मैंने देखा कि प्लॉट में दीवार की चिनाई की हुई है। महिला ने बताया कि पंचायत विभाग के बीडीपीओ, एसडीएम और गांव के सरपंच ने यहां पर कोई भी निर्माण कार्य करने से मना किया हुआ था। जब मैं वहां पर बनाई गई दीवार को गिराने लगी तो मेरा देवर वहां आ गया और मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके बाद मेरा ससुर भी वहां पहुंच गया और दोनों ने मेरे हाथ पकड़ कर मुझे जबरदस्ती कुछ खिला दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मेरी बाली भी वहीं पर गिर गई। महिला ने बताया कि उसके बाद जब मैं चिल्लाई तो दोनों वहां से भाग गए। महिला की शिकायत के आधार पर नारनौंद थाना पुलिस ने महिला के देवर व ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed