फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A case has been filed against the car driver and two others, including one named, in the case of kidnapping of a young woman

Hisar News: कार चालक पर मामला दर्ज, युवती के अपहरण के मामले में भी एक नामजद सहित दो पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against the car driver and two others, including one named, in the case of kidnapping of a young woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हांसी। सैनीपुरा में शनिवार को बेटी के अपहरण की सूचना पर संदिग्ध कार को रुकवाने के दौरान जान गंवाने वाले 48 वर्षीय सुरेश का रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे राजेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। वहीं मृतक की बेटी के अपहरण के मामले में एक नामजद सहित दो युवकों के खिलाफ ने मामला दर्ज किया गया है।
पोस्टमार्टम करवाने के लिए परिजन सुबह से ही नागरिक अस्पताल में जुटे गए थे। भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, गांव सैनीपुरा के सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र सैनी भी वहां पहुंचे थे। पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि उनेके पिता सुरेश शनिवार को सड़क किनारे खड़े थे। तभी एक अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मारी।
विज्ञापन

उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वहीं जिस कार चालक ने सुरेश को टक्कर मारी थी उसने भी पुलिस शनिवार को को शिकायत दी थी कि हादसे के समय उसकी कार का शीशा तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के दामाद संदीप ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उनकी साली के अपहरण की जानकारी मिली थी। पुलिस अधिकारी भी मौके पर आए थे। करीब दो बजे सुरेश को सूचना मिली की उनकी बेटी जो व्यक्ति अपहरण कर ले गए थे वह अभी कार से वहां से गुजर रहे हैं। सुरेश व उनके परिवार के अन्य सदस्य रोड पर पहुंचे। तभी वहां एक तेज गति से कार आती हुई दिखी।

संदिग्ध मानकर उस कार को रुकवाने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने कार नहीं रोकी और सीधा उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें सुरेश की मौत हो गई। जांच अधिकारी सुखजीत सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed