Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A 3 day youth festival will begin at GJU tomorrow.

Hisar News: जीजेयू में कल से सजेगा 3 दिवसीय युवा महोत्सव

Fri, 20 Nov 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 20 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A 3 day youth festival will begin at GJU tomorrow.
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में 21 से 23 नवंबर तक 14वें विश्वविद्यालय युवा महोत्सव प्रबोधिनी यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल-2026 का आयोजन होगा। तीन दिवसीय महोत्सव में विद्यार्थी संगीत, नृत्य, नाटक और विभिन्न कला प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसका उद्घाटन 21 नवंबर को महाराणा प्रताप स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज और चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रो. आरपी सैनी मुख्य अतिथि होंगे। जीजेयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार मुख्य संरक्षक और रजिस्ट्रार डॉ. विजय कुमार संरक्षक होंगे। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रो. गुलशन कुमार और चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के रजिस्ट्रार डॉ. सुनील कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमके शर्मा के मार्गदर्शन में होगा।
विज्ञापन


पहले दिन सांस्कृतिक शोभायात्रा और लोक कलाओं की प्रस्तुतियां

महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शास्त्रीय नृत्य, कोरियोग्राफी, मिमिक्री, माइम, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, लोक वाद्य संगीत और गायन प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यार्थी कविता पाठ, क्विज, पेंटिंग, मेहंदी, रंगोली, फोटोग्राफी और पोस्टर मेकिंग में भी हुनर दिखाएंगे।22 नवंबर को हरियाणवी एकल एवं समूह नृत्य, हिंदी और हरियाणवी नाटक, स्वांग, शास्त्रीय गायन, लोकगीत, वाद-विवाद और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। अंतिम दिन 23 नवंबर को समूह नृत्य, भारतीय शास्त्रीय आर्केस्ट्रा, कव्वाली और लाइट इंडियन वोकल सोलो की प्रस्तुतियां होंगी। समापन समारोह दोपहर दो बजे होगा। प्रतियोगिताएं महाराणा प्रताप स्टेडियम, सीआरएस ऑडिटोरियम, मयूर रंगमंच, सेमिनार हॉल और क्रश हॉल सहित विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थलों पर होंगी। महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ हरियाणवी लोक संस्कृति और भारतीय परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed