फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पार्टी कार्यकर्ता रीढ की हड्डी

पार्टी कार्यकर्ता रीढ की हड्डी

Fri, 10 Jan 2014 05:51 AM IST
Hisar
Hisar Updated Fri, 10 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
हिसार। इनेलो के वरिष्ठ नेता व ऐलनाबाद से विधायक खेल रतन अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की रीढ की हड्डी होते हैं। वे गुरुवार को हांसी में बूथ कमेटी प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल अपने कार्यकर्ताओं की वजह से ही सबसे मजबूत राजनैतिक संगठन है। किसी भी अन्य दल के पास बूथ कार्यकर्ता नहीं है, जबकि इनेलो के पास पूरे प्रदेश में दो लाख 70 हजार बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं की फौज है। अकेले हांसी हलके में 176 बूथों पर 23 सौ बूथ कमेटी के सक्रिय कार्यकर्ता है। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को ये कार्यकर्ता अपनी जान से भी प्यारे हैं। मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, राज्यसभा सांसद रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, जिला प्रधान उमेद लोहान, राष्ट्रीय सचिव युद्ववीर सिंह आर्य, महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रधान शीला भ्याण, शहरी जिला प्रधान हनुमान ऐरन, हलका प्रधान इंद्र सिंह फौज, राजीव शर्मा, धारा सिंह, चतर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर वर्मा, सत्यबाला मलिक, रविंद्र सैनी, कर्ण सिंह देपल, राजपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed