{"_id":"78-61833","slug":"Hisar-61833-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगवा का नागरिक अभिनंदन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगवा का नागरिक अभिनंदन किया
Hisar
Updated Wed, 11 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
हिसार। तलवंडी राणा की रविदास चौपाल में राज्यसभा सांसद रणबीर सिंह गंगवा के सम्मान में गांव के रविदास सभा के सदस्यों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने अपने मोहल्ले में सरकार द्वारा विकास न होने की शिकायत करते हुए सांसद गंगवा को मांगपत्र सौंपकर विकास के लिए सांसद कोष से विकास कराने की प्रार्थना की। सांसद रणबीर गंगवा ने मांग पत्र स्वीकार करते हुए अपने संसदीय कोष से गली पक्की करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर चौपाल में मुख्य रूप से सांसद के साथ महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन शीला भ्याण, हलका प्रधान सत्यवान बिछपड़ी, राजकुमार सलेमगढ़, राममूर्ति देवी, सत्यवान चोपड़ा, विनोद कुमार, कर्मवीर फौजी, त्रिलोक गुज्जर, ठंडूराम, हरपाल सिंह, तुलसीराम, राजकुमार प्रजापत, गोपालदास, कृष्ण सेन और नारायण भाटिया मौजूद थे।
विज्ञापन