{"_id":"78-61765","slug":"Hisar-61765-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव कराने की मांग
Hisar
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-13 के निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य अशोक खुराना के नेतृत्व में सोमवार को रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटी के अधिकारियों से मिला। उन्होंने बताया कि सेक्टर 13 वेलफेयर एसोसिएशन का कार्यकाल पूरा हो चुका है। लेकिन एसोसिएशन के प्रधान सोसायटी रजिस्टर्ड और रिन्यू न होने की बात करते हुए चुनाव न कराने की बात कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द एसोसिएशन का चुनाव कराया जाए। इस मौके पर रोहताश सहारण, एके धवन, अमित ग्रोवर, महेंद्र भ्याणा, पवन कटारिया, डॉ. केके मोहन, संदीप हुरिया, रमेश ठकराल, संदीप चौधरी और दुजेश भारद्वाज उपस्थित थे।
विज्ञापन