फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Four accused arrested with illegal weapons in Haryana

हरियाणा में पकड़े गए अवैध हथियार: सीआईए टीम की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 11:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 Oct 2026 11:10 PM IST
सार

हांसी की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लायर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार अवैध पिस्तौल/देशी कट्टे और 22 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Four accused arrested with illegal weapons in Haryana
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हांसी में अपराधियों के मंसूबों पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। सीआईए-1 हांसी की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लायर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार अवैध पिस्तौल/देशी कट्टे और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


हांसी एसपी विनोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि आरोपी आपस में संपर्क में थे और कथित तौर पर आपराधिक गैंग बनाकर वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में थे। जांच के दौरान पुलिस को हथियारों की खरीद-फरोख्त और आरोपियों के आपसी कनेक्शन के बारे में भी जानकारी मिली है।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार सीआईए-1 टीम ने थाना शहर हांसी के मुकदमा नंबर 602 में कार्रवाई करते हुए सिकन्दर निवासी विकास नगर हांसी और आशीष निवासी अलीगढ़, हाल निवासी विकास नगर हांसी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो अवैध देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


पूछताछ में पुलिस के सामने आया कि सिकन्दर ने ये हथियार आशीष से खरीदे थे। पुलिस के मुताबिक, सिकन्दर इन हथियारों का इस्तेमाल अपनी माता की हत्या करने और आपराधिक गैंग बनाने के लिए करना चाहता था। इसी दौरान उसने एक देशी कट्टा अपने दोस्त आर्यन निवासी चारकुतब गेट हांसी को दे दिया।इसके बाद सीआईए-1 ने मुकदमा नंबर 603 में आर्यन को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि आर्यन ने भी सिकन्दर के साथ मिलकर आपराधिक गैंग बनाने के उद्देश्य से हथियार लिया था। पुलिस के अनुसार, आर्यन का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, एक अन्य कार्रवाई में मुकदमा नंबर 608 के तहत विजय निवासी मंडी आदमपुर, हाल निवासी रेगर बस्ती चारकुतब गेट हांसी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।पुलिस के मुताबिक, विजय के खिलाफ थाना आदमपुर में हत्या के प्रयास, लूट-डकैती और लड़ाई-झगड़े से जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि विजय भी सिकन्दर के संपर्क में आया था और उसने आशीष से अवैध पिस्तौल और कारतूस लिए थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी आशीष के खिलाफ थाना शहर हांसी में वर्ष 2021 में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ अवैध असलाह सप्लाई और हत्या से जुड़े मामले भी दर्ज रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, वह पूर्व में 5 हजार रुपये का इनामी आरोपी भी रह चुका है और सीआईए-1 हांसी द्वारा पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी में है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और उनसे जुड़े अन्य लोगों के कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed