फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused Mita and Amit, who have been taken on remand in the Naresh murder case, were involved in the conspiracy.

Hisar News: नरेश हत्याकांड में रिमांड पर लिए आरोपी मीता और अमित थे साजिश में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accused Mita and Amit, who have been taken on remand in the Naresh murder case, were involved in the conspiracy.
हिसार। हिस्ट्रीशीटर व हरिता निवासी नरेश की हत्या के मामले में रिमांड पर लिए गए सीसवाल निवासी अमित उर्फ मीता और रावतखेड़ा निवासी अमित हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों को वीरवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को मामले में मंगाली निवासी सुनील, सीसवाल निवासी अमित उर्फ मीता और रावतखेड़ा निवासी अमित को गिरफ्तार किया था। तीनों को अदालत में पेश करने पर सुनील को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था, जबकि दोनों अन्य आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। तीनों आरोपियों पर हत्या, लूट और डकैती समेत 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


कोर्ट ने रिमांड देने पर उठाया था सवाल

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा था। इस पर अदालत ने सवाल उठाया था कि जब ये मुख्य आरोपी नहीं हैं तो इन्हें रिमांड पर क्यों लिया जाए। पुलिस को इनके पास से कोई बरामदगी भी नहीं होगी। हालांकि, बाद में अदालत ने दो आरोपियों को रिमांड पर लेने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल धर्मबीर को मिली पुलिस सुरक्षा

राजगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती बयानाखेड़ा निवासी धर्मबीर को पुलिस सुरक्षा दी गई है। अस्पताल के आईसीयू के गेट पर पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। वह आईसीयू में जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति से उसका नाम, पता और अंदर जाने का कारण पूछने के बाद ही प्रवेश दे रहा है। फिलहाल परिजन धर्मबीर की हालत के बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed