{"_id":"78-61691","slug":"Hisar-61691-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में एक समान विकास होना चाहिए: सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में एक समान विकास होना चाहिए: सैलजा
Hisar
Updated Wed, 20 Nov 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने एक क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश में कहीं पर भी समान विकास नहीं हुआ। वे मंगलवार को अपने अर्बन एस्टेट स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि अगले साल लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य परिवर्तन नहीं, क्षेत्रों का विकास है। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए सरकार की नीतियों से ही देशभर में विकास हुआ है। देश की जनता को यूपीए सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है और जनता ने इसे स्वीकार भी किया है। इस मौके पर हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य जगन्नाथ, योगेश सिहाग, प्रताप चौधरी, धर्म सिंह पूनिया, अजय जौहर, जितेंद्र पूनिया, संजीव सहराव, परमजीत पूनिया. बाला देवी मौजूद थे।
विज्ञापन