{"_id":"78-61539","slug":"Hisar-61539-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में जीते सोनू और रेणु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में जीते सोनू और रेणु
Hisar
Updated Mon, 21 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शांति निकेतन विद्यापीठ द्वारा शांति निकेतन एजूकेशन कॉलेज में इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीएड और डीएड के विद्यार्थियों में रोचक मुकाबले देखने को मिले। बीएड कॉलेज के सोनू और लड़कियों के मुकाबलों में रेणु ने बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती।
लड़कों के मुकाबलों का फाइनल सोनू व रोबिन के बीच हुआ। जिसमें सोनू रोबिन को 15-13 से हराकर चैंपियन बना। लड़कियों के मुकाबलों का फाइनल मैच जेबीटी की सुधा और बीएड की छात्रा रेणु के बीच खेला गया। जिसमें सुधा ने रेणु को 21-13 से व 21-12 से मात दी। डबल्स मुकाबलों के फाइनल मैच लड़कियों में रेणु व शेफाली और पूनम व सुनीता के बीच खेला गया। जिसमें पूनम व सुनिता 15-11 व 15-11 से विजेता बनी। वहीं लड़कों के वर्ग में सोनू व सुनील और अजय व रोबिन के बीच फाइनल खेला गया। जिसमें अजय व रोबिन 23-21 व 21-19 से विजेता बने। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में प्रतिभागी खिलाड़ियों के बीच रोचक मुकाबले हुए। विजेता खिलाड़ियों को विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ. एसएस दलाल ने बधाई दी। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन इंजीनियर साहिल दलाल ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यापीठ के एडमिनिस्ट्रेटर कमांडेंट वजीर सिंह, शांति निकेतन कॉलेज के डॉ. सुनील शर्मा, बीएड कॉलेज इंचार्ज निष्ठा, सुमन बामल, सुमन सैनी, सुनीता, रचना और रेखा मौजूद रहीं।