फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कांग्रेस का सफाया तय : अभिमन्यु

कांग्रेस का सफाया तय : अभिमन्यु

Fri, 27 Sep 2013 05:40 AM IST
Hisar
Hisar Updated Fri, 27 Sep 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
हिसार। भाजपा केंद्र और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ सत्ता का ही संघर्ष नहीं बल्कि देश की अस्मिता और संस्कृति को बचाने के लिए राजनीतिक संघर्ष कर रही है। इस लड़ाई में जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस का देश की राजनीति से सफाया करेगी। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने गांव डाटा के आसन चौक में रोघी खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। जनसंघ के वरिष्ठ नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों को रेवाड़ी रैली की सफलता में सहयोग देने के लिए धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के शहीदों, पूर्व सैनिकों और आम जनता का हमेशा तिरस्कार दिया है। किसान, मजदूर की हालत आज के समय में किसी से छिपी नहीं है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि वे लोगों से वोट की अपील करने नहीं आए हैं बल्कि युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए आपके साथ सांझा रणनीति बनाने आए हैं। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, हजकां हलका प्रधान सत्यवान दूहन, भाजयुमो जिला प्रधान अजय सिंधु, अजमेर खांडा, बारह खाप के पूर्व प्रधान राजबीर ढांडा, सता चेयरमैन, सरपंच जयवीर सिंह, बारू सरपंच, जसमेर श्योकंद, धर्मबीर बूरा, सतपाल श्योराण, वजीर प्रधान, राजेश सूरा, नफे प्रधान, राजेश श्योराण, हवा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed