{"_id":"78-61419","slug":"Hisar-61419-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि ठहराव कार्यक्रम में 82 शिकायतें आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में 82 शिकायतें आईं
Hisar
Updated Fri, 27 Sep 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में प्रशासन का काम ग्रामीणों की समस्याएं सुनना ही नहीं बल्कि उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी लेकर उन्हें दूर करना है। यह बात उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हिसार डॉ. जेके आभीर ने बीती रात खंड आदमपुर के गांव मोडा खेड़ा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यह कार्यक्रम इसलिए चलाया गया है कि अधिकतर लोग अधिकारियों के कार्यालय में शिकायत लेकर जाने से झिझकते हैं। इसमें जो भी शिकायत मिलती है, उसका रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इसके अलावा संबंधित अधिकारी की शिकायत के प्रति जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाती है। खुले दरबार में गांव मोडा खेड़ा के अलावा आसपास के करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों से 82 शिकायतें दीं। इनमें अधिकतर बिजली, पेयजल, नहरी पानी, बुढ़ापा पेंशन, रसोई गैस, गांवों में गंदे पानी की निकासी, खेतों में पक्के खालों, आवारा-पशुओें के अलावा जमीनी इंतकाल से संबंधित थीं। उप मंडल अधिकारी ने शिकायतों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।